ऑनलाइन करें कुपोषित बच्चों की सूची
देवघर : कुपोषण पर सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है। आइएएस प्रशिक्षु आदित्य रंजन विशेष रूप से बाल व
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 08:30 PM (IST)
देवघर : कुपोषण पर सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है। आइएएस प्रशिक्षु आदित्य रंजन विशेष रूप से बाल विकास पर फोकस कर रहे हैं। सोमवार को समाज कल्याण की बैठक में कुपोषित बच्चों की इंट्री ऑनलाइन करने का विशेष रूप से निर्देश दिया। हालांकि यहां पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य चल रहा है। कुपोषण की जांच के समय बच्चों की तस्वीर भी ली जानी है। यंत्र जो यह बताता है कि बच्चा कुपोषित है या नहीं, इसे भी दर्शाना है। पोषण दल के बारे में भी सीडीपीओ के साथ चर्चा की गयी। समाज कल्याण पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें