Move to Jagran APP

लॉटरी से हुआ पंसस सदस्य चुने गए मुखिया

जसीडीह (देवघर) : प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में लॉटरी के माध्यम से सोमवार को पंसस सदस्य के रूप

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 08:27 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 08:27 PM (IST)
लॉटरी से हुआ पंसस सदस्य चुने गए मुखिया

जसीडीह (देवघर) : प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में लॉटरी के माध्यम से सोमवार को पंसस सदस्य के रूप में मुखिया का चयन किया गया। मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में अनुमंडलाधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता उपस्थित थे। वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए मसनजोरा पंचायत के मुखिया मालती देवी, सातर खरपोस मुखिया सूरज मिर्धा, टाभाघाट के नूरजहां बेगम, गिधनी के धर्मेन्द्र यादव और खोरीपानन मुखिया वीरेन्द्र यादव का चयन किया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए नावाडीह मुखिया संजय सिंह, महतोडीह उदयपुरा के पूजा कुमारी, अंधरीगादर के सावित्री देवी, पिछड़ीबाद के हृदय हेम्ब्रम ग्वालबदिया के विनोद कुमार यादव। वहीं वर्ष 18-19 के लिए शंकरी के पूनम देवी, झिलुवाचांदडीह के बालेश्वर यादव, कोकरीबांक के संजू मुर्मू, सरसा के वीरेन्द्र देव, चांदडीह के नूरजहां बेगम शामिल हैं। वहीं 19-20 के लिए बसवरिया के विश्वनाथ राउत, पुनासी के विनीता देवी, धरवाडीह के विवेक राय, खसपैका के भारती देवी, गौरीपुर के पूनम देवी को चुना गया। वर्ष 20-21 के लिए मानिकपुर के सीमा शर्मा, संग्रामलोढि़या के शारदा देवी और केनमनकाठी के अमरनाथ दास का चयन किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार, दयानंद दुबे, प्रयास साह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.