शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रशिक्षण जरूरी
देवघर : सरकारी उच्च विद्यालयों में अंग्रेजी अध्यापन कार्य को सुगम बनाने के उद्देश्य से अंग्रेजी शिक्
देवघर : सरकारी उच्च विद्यालयों में अंग्रेजी अध्यापन कार्य को सुगम बनाने के उद्देश्य से अंग्रेजी शिक्षकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को बीएड कॉलेज में शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुआयना करने पहुंचे क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है जब इसका लाभ क्लास में बच्चों को मिलेगा। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ऐसी गतिविधियां आवश्यक है और इसका सुखद परिणाम भी आने वाले दिनों में मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी उदय नारायण शर्मा ने कहा कि हर क्षेत्र में नित्य नई तकनीक आ रही है, इसकी जानकारी के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण हैं।
अंग्रेजी के महत्व पर चर्चा
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 36 अंग्रेजी शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जिन्हें रांची से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर शक्तिनाथ ठाकुर, मदन कुमार वर्मा, सरोज कुमार चौधरी व हिमांशु शेखर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो अक्टूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण के पहले दिन अंग्रेजी विषय के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही शिक्षक अपनी अंग्रेजी लिखने, पढ़ने व बोलने की क्षमता कैसे बढ़ा सकते हैं, इसके गुर भी सिखाए गए। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान क्या है, इससे शिक्षा को कैसे मजबूती प्रदान की जा रही है, इसपर भी विस्तार से चर्चा की गई।