ड्रग एसोसिएशन की आमसभा पर चर्चा
देवघर : देवघर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को लेकर त्रैमासिक आमसभा सह चुनाव की ता
By Edited By: Published: Thu, 22 Sep 2016 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 07:55 PM (IST)
देवघर : देवघर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को लेकर त्रैमासिक आमसभा सह चुनाव की तारीख तय की गई। 23 अक्टूबर को बैद्यनाथ गार्डेन में चुनाव होगा। मुख्य चुनाव पदाधिकारी विकास कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मॉडल संविधान के आधार पर ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए एक एक पद का चुनाव होगा। चुनाव से 6 पदाधिकारी आएंगे जबकि 21 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में 15 सदस्य मनोनीत होंगे। कार्यकाल एक अप्रैल से 31 मार्च 2020 तक होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें