गृहरक्षकों से एकजुटता की अपील
मधुपुर (देवघर) : ऑल इंडिया होमगार्ड एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को जिला सचिव राजकुमार झा की अध्यक्षता म
मधुपुर (देवघर) : ऑल इंडिया होमगार्ड एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को जिला सचिव राजकुमार झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 26 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी के आह्वान पर रांची में आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में गृहरक्षकों को पहुंचने की अपील की गई। कहा कि सरकार होमगार्ड जवानों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। राज्य गठन के 15 साल के दौरान जो सरकारें बनी सिर्फ आश्वासन का घूंट पिलाती रही है। होमगार्ड के जवानों को अपने अधिकार की लड़ाई में एकजुटता दिखानी होगी।
बैठक में उपाध्यक्ष मनोज कुमार दास, संयोजक सूर्यनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष गोविंद यादव, विजय यादव, गोपाल दास, विजय कुमार दास, राकेश कुमार तिवारी, दीपनारायण यादव, मिथेलश दास, सुनील कुमार झा, विनोद ठाकुर, विरंची प्रसाद राय, प्रमोद चौधरी, चंद्रशेखर ठाकुर, राजेश्वर दास, अनुज कुमार राय, मनोरंजन प्रसाद सिंह, विशाखा चरण सिंह आदि उपस्थित थे।