कानून अपना काम कर रहा, जो सही होगा सामने आएगा : ताला
पालोजोरी (देवघर) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी अपने पुत्र मुन्ना मरांडी को लेकर अभी भी सुर्ख
पालोजोरी (देवघर) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी अपने पुत्र मुन्ना मरांडी को लेकर अभी भी सुर्खियों में हैं। बुधवार को पालोजोरी में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे तो पत्रकारों ने पुत्र प्रकरण पर सवाल किया। मरांडी ने ज्यादा कुछ कहने से परहेज करते हुए इतना कहा, कि कानून अपना काम कर रहा है, जो सही होगा वह सबके सामने आएगा। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्यसभा चुनाव मामले में सीडी जारी किए जाने के बाबत कहा कि जमाना एक्शन का है। जिस तरह फिल्मों में नायक पहाड़ पर छलांग लगाता है उसी तरह का यह प्रयास है, जो थोड़ी देर में समाप्त हो जाता है। सांगठनिक विस्तार व उसकी रणनीति पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल व जिलाध्यक्ष का विस्तार किया जा रहा है। संगठन को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है, जिसकी कोशिश हो रही है। सरकार के कामकाज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि बेहतर काम हो रहा है। मौके पर मुखिया रंजीत बास्की, विनोद राउत, कटकी साह, मनोज कुमार, नरेश साह, मोहन साह सहित अन्य उपस्थित थे।