सड़क हादसों में आठ घायल
देवघर : अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार की रात आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार श्रद्धालु भी घायल
देवघर : अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार की रात आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार श्रद्धालु भी घायल हैं। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि देवघर से जसीडीह जाने के क्रम में रात एक आटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पं बंगाल निवासी रीना घोष, जय जय राम, प्रदीप विश्वास व रवींद्र नाथ घोष घायल हो गए। वहीं एक अन्य घटना में बिहार के भागलपुर जिला निवासी ओम कुमार, गौरव कुमार, मुकेश व अमरनाथ झा घायल हुए हैं। बताया जाता है कि इन्हीं आधी रात के बाद एक चार चक्का वाहन ने टक्कर मार दिया। ये चारों नशे की हालत में घूम रहे थे इसी दौरान एक गाड़ी की चपेट में आ गए। घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।