बमबाजी में एक घायल, मामला दर्ज
मोहनपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के कलकतिया धर्मशाला के निकट गुरुवार की रात एक घर पर बमबारी कर उसे घर
मोहनपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के कलकतिया धर्मशाला के निकट गुरुवार की रात एक घर पर बमबारी कर उसे घर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जबकि एक युवक घायल हुआ। मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित भीम यादव ने बताया कि वह घर में सोए थे। रात को करीब 11 बजे छत पर एक के बाद एक तीन बम फेंके गए। आवाज सुनकर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो एक बम और फेंका गया। जिसमें प्रदीप यादव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर केलू यादव, छत्रधारी यादव, गोविंद यादव, हुबलाल यादव, प्रमोद यादव को आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन किया जा रहा है। जमीन विवाद के कारण घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।