पेड़ गिरने से हवलदार घायल
देवघर : बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास आई आंधी में कई जगह पेड़ की टहनियां टूटकर गिर कई। पेड़ की ट
देवघर : बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास आई आंधी में कई जगह पेड़ की टहनियां टूटकर गिर कई। पेड़ की टहनी की चपेट में आने से देवघर जिला बल के हवलदार घायल हो गए, जिनका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल हवलदार राम मोती चौधरी, बिहार के बेगुसराय के रहनेवाले हैं। उनके दोनों पैर टूट गए हैं। बताया जाता है कि मोती चौधरी न्यायाधीश के यहां कार्यरत हैं। स्नान करके जा रहे थे तभी आवासीय परिसर में स्थित पेड़ की टहनी टूटकर गिरी व उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस जवानों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य भी उनसे मिलने पहुंचे।
पिटाई कर पुलिसवाले ने 15 सौ छीना
बताया जाता है कि घायल हवलदार को अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसवाला स्वास्थ्य कर्मी से ही भिड़ गया। इस संबंध में स्वास्थ कर्मी सुरेश ठाकुर ने नगर थाना में लिखित शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि सुबह 10.30 बजे एक मरीज को लेकर पुलिस वाला ऑटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। इस समय बारिश के साथ तेज हवा चल रही थी। पुलिस वाले ने स्ट्रेचर की मांग की। सुरेश का कहना है कि सदर अस्पताल नए भवन में शिफ्ट हो रहा है, जिसके कारण स्ट्रेचर एवं अन्य सामान अस्त-व्यस्त अवस्था में है। स्ट्रेचर मिलने में दिक्कत हो रही थी तभी उक्त पुलिस वाले ने गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया व पॉकेट में रखा 15 सौ रुपए भी निकाल लिए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शिवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ए विजयलक्ष्मी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली, उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. एससी झा से बात की।
निलंबन की मांग
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री अरुणानंद झा ने कहा कि इस घटना को लेकर महासंघ की आपात बैठक की गई, जिसमें घटना की निंदा करते हुए उक्त पुलिस कर्मी के निलंबन की मांग की गई साथ ही निर्णय लिया गया कि निलंबन नहीं होता है तो सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी जाएंगी, जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
वर्जन
पुलिस के द्वारा स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट की कोई शिकायत नहीं मिली है। इलाज में स्ट्रेचर को लेकर अपशब्द का प्रयोग हुआ है।
ए विजयालक्ष्मी, पुलिस अधीक्षक, देवघर