मांग मानें सरकार वरना जारी रहेगी हड़ताल
देवघर : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) राज्यस्तरीय संघर्ष समिति की अपील पर ब
देवघर : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) राज्यस्तरीय संघर्ष समिति की अपील पर बुधवार से देवघर समाहरणाल संवर्ग के सभी 181 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कचहरी परिसर में पहले दिन 117 से भी अधिक कर्मियों की एकजुटता यह बता गई कि मांग नहीं मानी गई तो वह हड़ताल पर बने रहेंगे।
सुबोध राजहंस के नेतृत्व में प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय में समाहरणालय संवर्ग में कार्यरत लगभग सभी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया। सरकार द्वारा संघ से किए गए वायदे को पूरा नहीं करने की आलोचना की गई। वहीं दूसरी ओर राजभाषा कर्मियों की नई त्रुटिपूर्ण सेवा शर्त को संशोधन करने संबंधी मांग भी शामिल है। जानकारी हो कि वेतन विसंगति को दूर करने समेत कई मांग संघ की ओर से उठाया गया है लेकिन आज तक सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
मुख्य मांग
- समाहरणालय संवर्ग की सेवा शर्त नियमावली को अक्षरश: लागू करे सरकार
- 30 साल सेवाकाल होने के बाद भी नहीं मिल रहा उचित वेतनमान
- समिति सेवा के माध्यम से पचीस फीसद पद पर सचिवालय में जाने की अनुशंसा तुरंत की जाए
- जिला में पदस्थापित आशुलिपिक की सेवा शर्त को संशोधित कर सचिवालय के तर्ज पर बनाया जाए।