बालानंद बने सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
देवघर : शहर के क्लब ग्राउंड में रविवार को हिंद मजदूर किसान यूनियन की बैठक बालानंद झा की अध्यक्षता मे
By Edited By: Published: Sun, 24 Apr 2016 07:03 PM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 07:03 PM (IST)
देवघर : शहर के क्लब ग्राउंड में रविवार को हिंद मजदूर किसान यूनियन की बैठक बालानंद झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें बालानंद झा को नगर निगम सेवानिवृत कर्मचारी संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारी का तीन वर्ष से बकाया चिकित्सा भत्ता का भुगतान को लेकर सीईओ से मिलने की बात कही गई। सेवानिवृत कर्मियों को छठा वेतनमान के अनुरूप अविलंब भुगतान की मांग की गई। तय किया गया कि एक मई को धूमधाम से मजदूर दिवस मनाया जाएगा। मौके पर पप्पू राउत, जयंत राव पटेल, अभयानंद बनर्जी, रामकिशुन राम, वासुदेव यादव, अर्जुन राम, जयनारायण राउत आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें