पुलिस की गलती से निर्दोष की धुनाई
मारगोमुंडा (देवघर) : थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में शुक्रवार की रात 11.30 बजे अजीबोगरीब स्थिति उत
मारगोमुंडा (देवघर) : थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में शुक्रवार की रात 11.30 बजे अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस वारंटी गल्लू यादव को पकड़ने पहुंची। लेकिन अर्जुन यादव के घर में घुसकर उसे गहरी नींद से जगाया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। अर्जुन सच बताता रहा, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। जब चौकीदार से उसकी पहचान करवायी गयी तब पुलिस को हकीकत की जानकारी मिली। उधर हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे और अर्जुन से आपबीती सुनी। शनिवार की सुबह पंदनिया, चोरकट्टा, वीरसिंहडीह, पंदनिया, पुरानी चिहुंटिया, नई चिहुंटिया, किसनपुर आदि गांव के लोग घटना से आक्रोशित हो गए। इसके बाद पंदनिया मोड़ के पास सड़क जाम करने पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जयराम प्रसाद पहुंचे। जहां लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। घटना पर माफी मांगने और दोषियों पर कार्रवाई की बात पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि चौकीदार के कारण चूक हो गई। दोषी चौकीदार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं मामले में शामिल पुलिस पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।