कलशयात्रा से महारुद्र यज्ञ शुरू
सारवां (देवघर) : प्रखंड के वनवरिया गांव में महारुद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
सारवां (देवघर) : प्रखंड के वनवरिया गांव में महारुद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को आचार्य वासुदेव पांडेय के नेतृत्व में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। बाबा मनकेश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण से 111 कुंवारी कन्या ढोल नगाड़े के बीच अजय नदी के मानजोरी दासडीह घाट पहुंची। जहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस आयोजन स्थल पहुंची। कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को शरबत पिलाया गया, साथ ही खीर भी दिया गया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार को यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्जवलित किया जाएगा। जबकि रात में आचार्य महेंद्र शास्त्री शिवकथा पर प्रवचन करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सचिव दिलीप वर्मा, कोषाध्यक्ष उदय शंकर सिंह, परमानंद राय, उप मुखिया रामचंद्र सिंह, शिबू सिंह, सुरेश यादव, विद्याधर दास आदि जुटे हुए हैं।