सुविधा नहीं मिलने से लोगों में उबाल
जसीडीह (देवघर) : तमाम प्रयासों के बावजूद गांव की स्थिति में संतोषजनक सुधार नहीं आ सका है। इस कारण लो
जसीडीह (देवघर) : तमाम प्रयासों के बावजूद गांव की स्थिति में संतोषजनक सुधार नहीं आ सका है। इस कारण लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र के हरिपुर गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से आजिज आकर लोगों ने विरोध प्रकट किया।
ग्रामीण संध्या देवी, माको देवी, मुन्नी देवी, मनीता देवी, रूबी देवी, मीना देवी, भगवती देवी, सुनीता देवी, मणि देवी, भगवती देवी आदि ने बताया कि आज तक गांव में सड़क नहीं बनाया गया है। जिससे आवागमन में काफी परेशानी आती है। सात साल पहले गांव को नगर निगम क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। लेकिन निगम के अनुरूप सुविधा मुहैया कराने की पहल नहीं की गई। स्थिति यह है कि ग्रामीणों ने खुद के प्रयास से काम चलाने लायक सड़क बनाया है। वहीं ड्राइ जोन में रहने के कारण पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कई बार विभाग को समस्या समाधान के लिए जानकारी दिया, लेकिन कुछ नहीं हो सका। अगर शीघ्र समस्या समाधान की दिशा में पहल नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा।