किसी को नहीं मिलेगी लूट की छूट
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए ही गांव की सरकार बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर पहल की जा रही है। गांव विकसित होगा तभी राज्य व राष्ट्र संपन्न हो होगा। झारखंड में लूट की छूट किसी को नहीं मिलेगी। चाहे वह सीएम ही क्यों न हो। मुख्यमंत्री बुधवार को सबैजोर गांव में योजना बनाओ अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2106-17 के बजट में विधवाओं को घर व पेंशन देंगे। किसानों को 90 फीसद सब्सिडी पर सोलर पंप दिया जाएगा। प्रदेश में इलेक्ट्रिक लिफ्ट इरिगेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। एक अप्रैल से सबको राशन कार्ड मिलेगा। लेकिन सामर्थ्यवान लोगों से अपने कार्ड को वापस करने की अपील की। वैसे लोगों को भी दूसरा कार्ड दिया जाएगा, जिससे उनकी नागरिकता की पहचान भी होगी और किरासन भी मिलेगा। कहा कि नौकरशाह से देश विकास नहीं हो सकता है। जब तक कि विकास में जनता की समुचित भागीदारी नहीं होगी।
---------------
-----------
सरकार की नीयत साफ
कहा कि इस साल बारिश के पानी को बहने से रोकना होगा। इसके लिए प्रत्येक साल सूबे में एक लाख तालाब व डोभा का निर्माण किया जाएगा। जनता से सीधे संवाद के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर सबैजोर स्कूल के ग्राम शिक्षा समिति को भंग करने का सीएम ने निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार क्रमबद्ध विकास करना चाहती है, आम जनता धैर्य रखें। सरकार की नीयत और नीति साफ है। राजनीति में चीजों को बदलना चाहते हैं लेकिन झूठ बोलकर नहीं। श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, सांसद निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास, उपायुक्त अरवा राज कमल, डीडीसी मीना ठाकुर, अपर उपायुक्त भगवान झा, एसडीओ रामवृक्ष महतो, सीओ संजय कुमार प्रसाद, प्रमुख बबीता देवी, बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, नप अध्यक्ष संजय यादव, पटबावाद पंचायत मुखिया राजू यादव, गडि़या पंचायत मुखिया सुशील कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोती सिंह, अरुण गुटगुटिया, वार्ड पार्षद राजू सिन्हा, पंसस एकरामूल हक, बीपीओ अनीता सोरेन, पंचायत सेवक नुनूराम टुडू, वार्ड सदस्य देवधर रवानी, पीटीटी सदस्य आदि थे।