विद्यालयो मे पलता झारखंड का भविष्य
प्रखंड संसाधन केद्र के तत्वावधान मे प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान मे सोमवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, एसडीओ रामवृक्ष महतो ने किया।
मधुपुर (देवघर)। प्रखंड संसाधन केद्र के तत्वावधान मे प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान मे सोमवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, एसडीओ रामवृक्ष महतो, प्रमुख बबीता देवी, बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, बीईईओ मायाशंकर मिश्र, मुखिया सुशील कुमार सिंह ने किया।
मंत्री ने कहा कि सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के बच्चो मे लोकतांत्रिक मूल्यो, नेतृत्व एवं मिलकर कार्य करने की क्षमता विकसित करने के मकसद से बाल संसद व समागम किया जा रहा है। झारखंड भारत मे एक मात्र ऐसा राज्य है जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खेल विवि की स्थापना की है। यहां हर साल 700 खिलाड़ी को निश्शुल्क प्रशिक्षित किया जाएगा। कहा कि झारखंड का भविष्य स्कूलो मे पलता है। इसलिए सरकार चाहती है कि बच्चे शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक समेत हर दृष्टिकोण से स्वस्थ रहे। बच्चो की प्रतिभा देखकर ऐसा लगता है आनेवाले दिन मे यहां के बच्चे झारखंड का परचम देशभर मे लहराएंगे। इस दौरान प्रखंड के करीब सौ से अधिक विद्यालय से कक्षा पहली से आठवी तक के 800 छात्र ने वाद-विवाद, निबंध, विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, बोरा दौड़, लंबी कूद, गोला फेक, ऊंची कूद, जलेबी दौड़ मे भाग लिया। सफल प्रतिभागियो के बीच मंत्री व अतिथियो ने पुरस्कार वितरण किया। संचालन शाहिद आलमी व धन्यवाद ज्ञापन बीईईओ ने किया। मौके पर पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, बिनु यादव, अधीरचंद्र भैया, सचिन राय, उमेश सिंह, नकुल रवानी, पप्पू सिंह, मलय बोस सहित विभिन्न विद्यालयो के शिक्षक, सचिव उपस्थित थे।