मारपीट में तीन घायल
देवघर : सीमावर्ती बिहार के चकाई थानांतर्गत कियाजोरी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो
By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 01:08 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 01:08 AM (IST)
देवघर : सीमावर्ती बिहार के चकाई थानांतर्गत कियाजोरी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल गीता देवी, कुंदन शर्मा व अरुण शर्मा को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर लोगों की गोतिया पक्ष से मारपीट हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें