दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी, कलश स्थापना आज
देवघर : प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी देवघर सदियों से शिव और शक्ति के समन्वय केंद्र के रूप में पूजित
देवघर : प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी देवघर सदियों से शिव और शक्ति के समन्वय केंद्र के रूप में पूजित है। श्रावण मास को इस नगरी में अनुपम छटा देखने को मिलती है। वहीं शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा की आराधना भी पूरे उत्साह से की जाती है। बाबा मंदिर भीतरखंड समेत अन्य स्थानों पर मंगलवार को कलश स्थापना किया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो गई है। बाबा मंदिर प्रबंधन बोर्ड के तत्वावधान में यहां अरसे से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं प्रशासनिक भवन स्थित हवन कुंड को सोमवार को साफ किया गया। यहां भी दुर्गा पूजा को लेकर विशेष आयोजन किए जाते हैं। नवरात्र की पंचमी तिथि को जगत जननी और भैरव मंदिर में गवहर पूजा का भी आयोजन होगा।
दुर्गा पूजा को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में है। इसके अलावा शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में भी कलश स्थापना किया जाएगा। पंडाल के आसपास आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। विभिन्न पूजा समितियां पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। समूची बाबा नगरी 'या देवी सर्वभूतेषु' मंत्र के अहर्निश जाप से गुंजायमान हो उठी है।