Move to Jagran APP

टीम स्पर्धा में सारठ का जलवा

सारठ (देवघर) : प्रखंड के कचुवाबांक मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समा

By Edited By: Published: Tue, 13 Oct 2015 01:10 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 01:10 AM (IST)
टीम स्पर्धा में सारठ का जलवा

सारठ (देवघर) : प्रखंड के कचुवाबांक मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। प्रतियोगिता में मधुपुर, पालोजोरी, देवघर, देवीपुर समेत अन्य प्रखंड के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में पालोजोरी की प्रमिला टुडू और मधुपुर की टिनी टुडू, रितिका मरांडी, शांति सोरेन, जबकि 17 वर्ष में भारती हेम्ब्रम, भादुरी कुमारी, किरण कुमारी ने सफलता प्राप्त किया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में मधुपुर की बिला मरांडी, पालोजोरी की सुनीता हांसदा व अनिता मुर्मू ने जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग में रोनेल हांसदा, राजेश हांसदा, सुरेंद्र मुर्मू पहले तीन स्थानों पर रहे। टीम स्पर्धा में सारठ ने पहला, देवघर दूसरा और पालोजोरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि बीपीआरओ श्रीराम तिवारी ने सफल प्रतियोगियों को सम्मानित किया। सफल खिलाड़ी एक से तीन नवंबर तक सरायकेला में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर खेल विशेषज्ञ अब्दुसलाम, इतरामुल हसन, छोटेलाल बेसरा, दिलीप मुर्मू, गुलाम बाकर, मंजु एक्का, विनय हांसदा, सुमन कुजुर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.