बेहतर इलाज के लिए दुष्कर्म पीड़िता रिम्स रेफर
मधुपुर (देवघर) : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता को मानसिक आरोग्यशाला के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज क
मधुपुर (देवघर) : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता को मानसिक आरोग्यशाला के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है। रिनपास के चिकित्सकों ने पीड़िता की जांच कर आवश्यक दवाईयां दी है। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में 164 के तहत बयान नहीं देने की स्थिति पर पीड़िता को रिनपास में भर्ती करने का निर्देश दिया गया था। मानसिक हालत ठीक नहीं रहने के कारण यह आदेश दिया गया था। न्यायालय ने एसडीओ मधुपुर को हिदायत दी थी कि पीड़िता को सुरक्षा के बीच रांची ले जाएं। रिम्स रेफर के बाद रेल पुलिस महिला को एक बार फिर वापस मधुपुर ले आई है। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर पीड़िता को रिम्स ले जाया जाएगा। पीड़िता को महिला संगठन के पास रखा गया है। पुलिस का कहना है कि रिम्स में पीड़िता का समुचित इलाज नहीं होने पर रेलवे न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर किया जाएगा। बता दें कि तीन अगस्त को जीआरपी मधुपुर ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। अचेतावस्था में पीड़िता को पीडल्यूआई मैकेनिक रेस्ट हाउस से बरामद किया था।