सड़क हादसे में युवक घायल
देवघर : देवघर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल परेश चौधर
By Edited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 08:24 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 08:24 PM (IST)
देवघर : देवघर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल परेश चौधरी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। युवक नोनीहाट का रहने वाला है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें