मंडलकारा में बंदियों को बांधी राखी
देवघर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने गुरुवार को मंडल कारा के कैदियों को
By Edited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 07:10 PM (IST)
देवघर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने गुरुवार को मंडल कारा के कैदियों को राखी बांधी। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी रीता बहन ने कैदियों को आत्मा से परमात्मा के सच्चे प्रेम का मार्ग बताया। कहा कि अपने संस्कारों की शुद्धि कर बुराईयों से अपनी रक्षा करना ही रक्षा-बंधन का मुख्य संदेश है। कारा अधीक्षक आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे। इससे पूर्व बुधवार को संस्था की बहनों ने सिविल कोर्ट के न्यायाधीश को राखी बांधी। इनमें जिला जज सज्जन कुमार दुबे समेत अन्य न्यायाधीश व न्यायिक दंडाधिकारी शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष भाई, सुनील, सत्यनारायण, श्रवण, अमित, शिल्पी, मोहिनी, निर्मला आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें