नहीं बना फूड क्राफ्ट का डीपीआर
देवघर : देवघर में फूड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट प्रस्तावित है। जसीडीह इंडस्ट्रीयल एरिया में इसके लिए जमीन
देवघर : देवघर में फूड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट प्रस्तावित है। जसीडीह इंडस्ट्रीयल एरिया में इसके लिए जमीन की तलाश दो साल पहले ही कर ली गयी है। परंतु अब तक इस दिशा में आगे कुछ नहीं हो पाया है। मंगलवार को सांसद निशिकांत दुबे ने यह मामला उठाया। मंत्री महेश शर्मा की ओर से जवाब दिया गया कि झारखंड सरकार ने फूड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट की स्थापना को लेकर डीपीआर ही नहीं बनाया है। श्री दुबे ने दिल्ली से दूरभाष पर बताया कि राज्य सरकार के पास मामला लंबित है। इसके बनने से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई जल्द शुरू हो जाएगी। झारखंड में सबसे अधिक होटल देवघर में ही है। जानकारी हो कि संसद में क्षेत्र के एक एक मसले को लेकर सांसद मुखर रहते हैं। कभी अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट तो कभी अत्याधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार को लेकर अक्सर सवाल उठाकर सरकार का ध्यान केंद्रित करते हैं।