महिला की मौत, हत्या की आशंका
जागरण संवाददाता, देवघर : जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा गांव निवासी एक महिला की मौत हो गई
By Edited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 06:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देवघर : जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा गांव निवासी एक महिला की मौत हो गई है। बताया गया कि ममता देवी को विषपान के बाद मंगलवार की रात इलाज के देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दुमका रामगढ़ से उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। भाई सुगम मंडल का कहना था कि छह वर्ष पूर्व ममता की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से देहज के लिए दो लाख रुपया मांगा जाने लगा। मांग पूरा नहीं करने पर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता है। उसे आशंका है कि उसके बहन की ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें