ऑनलाइन होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग
सारठ (देवघर) : सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे इसके माध्यम से प्रखंड के सभी 27 पंचायतों को इंट
सारठ (देवघर) : सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे इसके माध्यम से प्रखंड के सभी 27 पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार को प्रखंड सभागार में बैठक हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक को आवश्यक जानकारी दी गई। परियोजना प्रबंधक ब्रजनंदन वर्मा ने प्रिया सॉफ्टवेयर, प्लान प्लस, नेशनल डायरेक्टरी, पंचायत न्यूज पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ प्रमोद कुमार दास ने 15 पंचायत इंटरनेट से जुड़ गए हैं। अन्य पंचायतों को इससे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अब विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र ऑनलाइन बनेंगे। वहीं विकास कार्यो की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन ही की जा सकेगी। इससे आम लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। कहा कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान अब पंचायतों के माध्यम से होगा। मुखिया, पंचायत सचिव, मनरेगा कर्मियों को कंप्यूटर की जानकारी होना अति आवश्यक है। मौके पर मुखिया पूनम देवी, साधना देवी, उषा देवी, रिंकु देवी, सुमित्रा मुर्मू, देवकी देवी, कुलदीप सिंह, मोहनानंद झा, महेश सिंह, सदानंद पोद्दार आदि उपस्थित थे।