कार्यसमिति का हुआ चुनाव
जासं, देवघर : मारवाड़ी ब्राह्माण संघ 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक
By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 01:58 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 01:58 AM (IST)
जासं, देवघर : मारवाड़ी ब्राह्माण संघ 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि देर रात तक मतगणना के बाद 36 उम्मीदवारों में से 21 सदस्यों को कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। संघ के लगभग 70 प्रतिशत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। 25 अप्रैल को आहूत बैठक में निर्वाचित सदस्यों में अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। इस मौके पर बतौर चुनाव पर्यवेक्षक गोपाल शर्मा मौजूद थे। चुनाव के लिए संघ के सदस्यों में उत्साह देखा गया और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें