जिला बनने तक जारी रहेगा संघर्ष
संस, मधुपुर (देवघर) : जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक झारखंड अध्ययन केंद्र में घनश्याम की अध्यक्षता म
By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 01:58 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 01:58 AM (IST)
संस, मधुपुर (देवघर) : जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक झारखंड अध्ययन केंद्र में घनश्याम की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर के प्रमुख बुद्धिजीवी, समाजसेवी व युवा उपस्थित थे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मधुपुर को जिला बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। समिति अध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि मधुपुर पूरे झारखंड प्रदेश का एक आदर्श जिला बन कर उभरेगा। यहां के लोग शहर की साझी संस्कृति की विरासत को बखूबी संभालना जानते हैं। धनंजय प्रसाद ने कहा जब तक मधुपुर जिला घोषित नहीं हो जाता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर अस्तानंद झा, संजय सिंह, प्रसाद चटर्जी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें