महिला ने फांसी लगाकर दी जान
जागरण संवाददाता, देवघर : स्थानीय कास्टर टाउन स्थित एक घर की चारदीवारी के अंदर पेड़ से लटकर शनिवार को
जागरण संवाददाता, देवघर : स्थानीय कास्टर टाउन स्थित एक घर की चारदीवारी के अंदर पेड़ से लटकर शनिवार को एक अज्ञात महिला ने फांसी लगा ली। घटना के संबंध में बताया गया कि माधव सिंह के घर के चाहरदिवारी के अंदर एक लीची के पेड़ में किसी ने एक शव को लटका हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, डीएसपी अजय कुमार, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, एसआई एके टोपनो, नवीन सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। महिला ने फांसी अपनी ही साड़ी से लगा दी है। हालांकि उसके कपडे़ पर काफी खून का निशान है जिस कारण पुलिस को शंका हो रही है। घरवालों के मुताबिक घटना दोपहर 12 से एक बजे के बीच की है। घर का मेन गेट खुला था। महिला संभवत: सामने से ही अंदर घुसी और पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। वह काफी साधारण घर की लगती है।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।