Move to Jagran APP

सारवां की खबरें

व्रजपात में महिला की मौत संवाद सूत्र, सारवां : कुंडा थाना क्षेत्र के झारखंडी गांव निवासी एक महिला

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 01:13 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 01:13 AM (IST)
सारवां की खबरें

व्रजपात में महिला की मौत

loksabha election banner

संवाद सूत्र, सारवां : कुंडा थाना क्षेत्र के झारखंडी गांव निवासी एक महिला की मौत शुक्रवार को वज्रपात के कारण हो गई। बताया गया कि अचानक घर के आंगन में लगे गम्हार के पेड़ पर वज्रपात हुआ। हादसे में कुसमी देवी की तत्काल मौत हो गई। वहीं उसकी तीन वर्ष की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

इलाज के क्रम में मौत

संवाद सूत्र, सारवां : थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में तीन घायलों युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुमित कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा गांव का रहनेवाला बताया जाता है। इस हादसे में उसका रिश्तेदार विक्रम झा व गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका एक निजी क्लीनिक में इलाज किया जा रहा है। जानकारी हो कि रात कार की गति तेज होने के कारण दुर्घटना हो गई थी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.