तीन दिन मनेगा महिला दिवस, होगी स्वास्थ्य जांच
देवघर : आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। झारखंड के विभिन्न जिलों में यह तीन दिन तक आठ से 10
देवघर : आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। झारखंड के विभिन्न जिलों में यह तीन दिन तक आठ से 10 मार्च तक मनाया जाएगा। यह निर्देश बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने वीडियो कांफ्रेसिंग में दिया। मौके पर उपायुक्त अमित कुमार व सिविल सर्जन डॉ. दिवाकर कामत मौजूद थे। डॉ. कामत ने बताया कि निर्देश मुताबिक तीन दिवसीय महिला दिवस के दौरान विभिन्न जगहों पर कैंप लगाकर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करना है। कहना न होगा कि जिले में दो महिला चिकित्सक कार्यरत हैं, ऐसे में यह आयोजन कितना सफल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस दौरान अर्बन ट्रेनिंग हेल्थ सेंटर के नियमित संचालन के लिए मेन पॉवर व आवश्यक संसाधनों से संबंधित प्रस्ताव मांगा गया है। बताते चलें कि देवघर में दो व मधुपुर में एक सेंटर का संचालन हो रहा है। देवघर में एक और सेंटर का खोलना है। सिविल सर्जन ने कहा कि शीघ्र ही इससे संबंधित प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।