विस में उठा रिखिया को प्रखंड बनाने का मामला
संस, मोहनपुर (देवघर) : प्रखंड के रिखिया को अलग प्रखंड बनाने का मामला बुधवार को विधानसभा में उठाया गय
By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 01:10 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 01:10 AM (IST)
संस, मोहनपुर (देवघर) : प्रखंड के रिखिया को अलग प्रखंड बनाने का मामला बुधवार को विधानसभा में उठाया गया। देवघर विधायक नारायण दास ने विधानसभा के शून्यकाल में उक्त मांग को रखते हुए कहा कि मोहनपुर के 28 में से एक दर्जन पंचायत उग्रवाद प्रभावित हैं। अधिकतर पंचायतों की प्रखंड कार्यालय से दूरी 30 से 35 किमी है। अगर रिखिया को प्रखंड बना दिया जाए तो इन पंचायतों के लोगों को काफी सहूलियत होगी। विकास कार्यो को सही तरीके से धरातल पर उतारा जा सकेगा। विधानसभा में इस मामले के उठते ही पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुखिया सावित्री देवी, गजाधर अग्रवाल, मिथिलेश सिन्हा, पप्पू राव, राजेंद्र भोक्ता ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें