मानस पाठ से माहौल भक्तिमय
करौं (देवघर) : धार्मिक व पौराणिक नगरी करौं के मंडल टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय अख
By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 01:09 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 01:09 AM (IST)
करौं (देवघर) : धार्मिक व पौराणिक नगरी करौं के मंडल टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ मंगलवार की देर शाम शुरू हुआ। मानस पाठ से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। सरोज पुजारी, नीलमणि आचार्य, बामापद बनर्जी आदि ब्राह्माणों ने मानस की सुमधुर प्रस्तुति कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कहा कि मानस पाठ के श्रवण से सारा पाप मिट जाता है। जन कल्याण, सद्भावना, सुख-शांति के लिए यह मानस पाठ आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में उज्जवल दास, गोपाल यादव, त्रिपुरारी मंडल, काजल दास, रमेश घोष आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें