आकाश को मिला ममता के आंचल का छांव
देवघर : कहते हैं जन्म देने वाली मां से पालनेवाली हमेशा बड़ी होती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि जन्म देने क
देवघर : कहते हैं जन्म देने वाली मां से पालनेवाली हमेशा बड़ी होती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि जन्म देने के बाद उसकी मां ने अपने नवजात बच्चे को मरने के लिए छोड़ दिया लेकिन भगवान की लीला कहें उस बच्चे को ममता की छांव मिल गयी। यहां के जलसार तालाब के पास सोमवार को विलियम्स टाउन निवासी गंगा साहनी को एक नवजात मिला था। गंगा व उसकी पत्नी अंजना बहुत खुश हैं। उन दोनों ने इस लावारिस बच्चे को अपना नाम भी दिया। उसका नाम आकाश रखा है। ऐसा नहीं है कि इन दोनों को बच्चे नहीं हैं। इनके पहले से एक लड़की व तीन लड़के हैं। सभी बड़े हो गए हैं। इसके बावजूद वे इस बच्चे को पाकर गदगद हैं। उन्होंने इस बच्चे को अपनाने की इच्छा जतायी। बच्चे को लेकर वे नगर थाना पहुंचे और कहा कि इस बच्चे को बहुत लोग अपनाना चाहते हैं। लेकिन वे बच्चे को किसी को नहीं देना चाहते हैं और उसे अपने पास ही रख लिया। उनके लिए ये बच्चा बाबा भोले का प्रसाद है और इस नन्हें मेहमान को पाकर घर में सभी प्रसन्न हैं।