बाजला कॉलेज में 12 को होगा विद्वानों का जुटान
देवघर : यूजीसी की ओर से राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में किया जा रहा
देवघर : यूजीसी की ओर से राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में किया जा रहा है। सिदो-कान्हू मुर्मू विवि व बाजला कॉलेज व एएस महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 12 व 13 फरवरी को होगा।
सेमिनार के सफल संचालन के लिए गठित आयोजन समिति के सचिव प्रकाशचंद्र दास ने कहा कि समकालीन वैश्वीकृत समाज और समावेशी विकास की चुनौतियां सेमिनार का मुख्य विषय है तथा उक्त विषय पर झारखंड के विशेष परिपेक्ष्य में चर्चा की जाएगी। इस सेमिनार में कई राज्यों के शिक्षाविद् शामिल होंगे। अभी तक बनारस हिन्दू विवि के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल मिश्रा, भागलपुर विवि के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी सिंह व भागलपुर विवि के गांधीयन थॉट के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय राय ने सेमिनार में आने के लिए सहमति दे दी है। आयोजन समिति में संरक्षक विवि के कुलपति हैं। बाजला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीरजा दूबे व एएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गौरव गांगुली उपसंरक्षक, डॉ. विजय कुमार संयोजक, डॉ. शेषनाथ राय अध्यक्ष, प्रो. टीपी सिंह को सचिव तथा डॉ. किसलय सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।