सघन वाहन चेकिंग अभियान चला
देवघर : नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 400 बाइक की
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 01:12 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 01:12 AM (IST)
देवघर : नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 400 बाइक की जांच की गई। वाहनों के कागजात, डिक्की व चालक की तलाशी ली गई। अभियान शहर में हो रही मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया था। जिन लोगों के पास गाड़ी के कागजात नहीं मिले उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे सभी कागजात साथ लेकर चलें। कुछ लोगों को घर जाकर कागजात लाना पड़ा। मोटरसाइकिल सवारों को हेलमेट पहनने की भी सलाह दी गई। थाना प्रभारी नुनुदेव राय के दिशानिर्देश में अभियान थाना के सामने, सत्संग चौक व रांगा मोड़ पर चलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें