देवघर की अन्य खबरें
छात्रवृत्ति वितरित संसू, देवीपुर : प्रखंड क्षेत्र के रामूडीह विद्यालय में विधायक नारायण दास ने कक्
छात्रवृत्ति वितरित
संसू, देवीपुर : प्रखंड क्षेत्र के रामूडीह विद्यालय में विधायक नारायण दास ने कक्षा एक से छठे तक के छात्रों के बीच छात्रवृत्ति वितरित किया। मौके पर मुखिया बबलू पासवान, वार्ड सदस्य महेंद्र मंडल, अध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव पंकज कुमार दुबे आदि उपस्थित थे।
कुआं से शव बरामद
संस, पालोजोरी : थाना क्षेत्र के शिमलाचक गांव में बुधवार को कुआं में डूबकर महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को दोपहर बाद गांव के कुछ लोगों ने कुएं में महिला का शव देखा तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। देखते-देखते कुएं के पास भीड़ जमा हो गई। महिला की पहचान रवि महतो की पत्नी लखी देवी (60) के रूप में हुई है।
नाबालिग से छेड़छाड़
संस, पालोजोरी : थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर एक युवक द्वारा जबरन उसके मांग में सिंदूर देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से समझौता का प्रयास किया जा रहा है। लड़की के परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
ट्रेन से कटकर एक की मौत
संसू, मधुपुर : आसनसोल रेल मंडल के जामताड़ा स्टेशन के निकट बुधवार को ट्रेन से कटकर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेल पुलिस ने शव का पंचनामा किया। मृतक अरविंद साव जामताड़ा के महुलडंगाल का रहने वाला है। मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।
मोहल्ले में शांति बहाल
संसू, मधुपुर : प्रशासन व प्रबुद्ध नागरिकों की पहल से आमतल्ला भेड़वा में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गयी है। घटना के बाद से पुलिस गांव में नियमित गश्ती कर रही है। थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने बताया कि दो दर्जन लोगों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। स्थिति नियंत्रण में बना हुआ है।