सड़क हादसे में तीन जख्मी
जागरण संवाददाता, देवघर : अलग-अलग सड़क हादसों में मंगलवार को तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सदर
जागरण संवाददाता, देवघर : अलग-अलग सड़क हादसों में मंगलवार को तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत लेटवावरन के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल अबलू पासी अमगढि़या गांव का रहने वाला है। वह साइकिल से जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया।
सीमावर्ती बिहार के चकाई थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार हरिलाल व आमो सिंह घायल हो गए। उन्हें निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। ये दोनों लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। हरिलाल पिपरिया थाने में चौकीदार है।