आइएमए विमेन विंग की बैठक आज
जागरण संवाददाता, देवघर : स्वास्थ्य के मामले में पिछड़ा संताल परगना में महिलाओं की चिंता सरकार को भी न
जागरण संवाददाता, देवघर : स्वास्थ्य के मामले में पिछड़ा संताल परगना में महिलाओं की चिंता सरकार को भी नहीं है। आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि यहां की अधिकांश महिला एनीमिया से पीड़ित है। कई स्वयंसेवी संस्थाओं के सर्वे में भी इस बात का खुलासा हुआ है। महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर करने की दिशा में इंडियन मेडिकल एसोसियेशन (आइएमए) की राज्य महिला विंग ने कदम बढ़ाया है।
आइएमए विमेन डॉक्टर्स विंग की स्टेट प्रेसीडेंट डॉ. भारती कश्यप ने कहा कि 23 दिसंबर को होटल महादेव पैलेस में संताल परगना के विभिन्न जिलों से महिला चिकित्सकों का यहां समागम होगा जिसमें सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया जाएगा। संताल परगना के देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा शाखा की स्थापना की जाएगी। देवघर के लिए डॉ. मंजू बैंकर को अध्यक्ष, डॉ. अर्पिता गांधी को सचिव, दुमका में डॉ. रंजना मोदी, डॉ. रूबी अनुपम सोरेन, जामताड़ा डॉ. मंजूला मुर्मू, डॉ. मधुबाला, गोडडा डॉ. प्रभा रानी सिंह एवं डॉ. पूजा भगत को चुन लिया गया है। साहिबगंज एवं पाकुड़ के लिए मंगलवार को चयन कर लिया जाएगा। डॉ. कश्यप ने कहा कि टीम वर्क से ही सामाजिक जिम्मेदारी निभायी जा सकती है। समाज के लिए जीना ही जीवन का मुख्य मकसद होना चाहिए।