पीड़ित परिजन को मिलेगी हरसंभव मदद
देवघर : वेटरन इंडिया जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई। इसमें सेवानिवृत्त सैनिक देवानंद तिवारी के आकस्
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 01:36 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 01:36 AM (IST)
देवघर : वेटरन इंडिया जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई। इसमें सेवानिवृत्त सैनिक देवानंद तिवारी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की कामना की। स्व. तिवारी स्थापना काल से संस्था से जुड़े हुए थे। निर्णय लिया गया कि पीड़ित परिजन को हरसंभव सहायता दिया जाएगा। वहीं पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल में हुई छात्रों की नृशंस हत्या पर भी दुख प्रकट किया गया। मांग की कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए विश्व समुदाय को ठोस पहल करनी चाहिए। मौके पर शशिकांत साह, रमाकांत साह, अमरनाथ राउत, सुंदर मणि झा, विश्वनाथ सिंह, पंकज कुमार, मिथिलेश, घनश्याम, एपी सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें