Move to Jagran APP

इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए

करौं (देवघर) : विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता उत्साहित दिख रहे हैं। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 01:03 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 01:03 AM (IST)
इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए

करौं (देवघर) : विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता उत्साहित दिख रहे हैं। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता इस बार कैसी सरकार चाहते हैं झारखंड के लिए, इस मुद्दे पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। जानते हैं क्या सोचते हैं मतदाता :

loksabha election banner

सबके साथ और सबके विकास की सोचवाली सरकार जरूरी है। ताकि प्रदेश का समग्र विकास हो सके।

शामू बाउरी

ऐसी सरकार चाहिए जो हमारी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयत्नशील रहे। सबके विकास से ही प्रदेश का अपेक्षित विकास संभव है।

प्रमोद सिंह बाबा

प्रदेश की जनता अभी भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रही है। गरीबों के हित में काम करनेवाली सरकार चाहिए।

उत्तम सिंह

जाति, धर्म व समुदाय से ऊपर उठकर काम करनेवाली सरकार बनाएंगे। जिससे लोगों के रहन-सहन में बदलाव आ सके व हमारा राज्य विकसित हो सके।

सुरेंद्रनाथ मंडल

युवाओं को बेहतर शिक्षा मिले और उनकी योग्यता के अनुरूप काम मिले। इसको ध्यान में रखकर सरकार चुनना होगा।

संतोष कुमार

अलग झारखंड राज्य बनने के बाद भी प्रदेश का विकास नहीं हो सका है। इसका मुख्य कारण अस्थायी सरकार है। इसलिए प्रदेश में एक मजबूत सरकार जरूरी है।

उमेश यादव

प्रदेश में वैसी सरकार बने जो सभी का विकास कर सके। क्षेत्रीय दलों से राज्य का विकास संभव नहीं है। राष्ट्रीय दल की सरकार बनने से ही राज्य का कल्याण हो सकता है।

राजू साहा

किसानों के सुख-दुख को समझने वाली सरकार बनाएंगे। किसानों की स्थिति में सुधार आने पर ही राज्य तरक्की करेगा।

हरिकिशोर भंडारी

भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश का विकास थम गया है। इस बार भ्रष्टाचार को समाप्त करनेवाली सरकार चाहिए।

अशोक बाउरी

प्रदेश में भय, भूख व भ्रष्टाचार को खत्म करनेवाली सरकार चुनेंगे। इसको खत्म किए बिना प्रदेश में न तो अमन चैन आएगी और न विकास संभव होगा।

विष्णुदेव मंडल

गठबंधन की सरकार से राज्य का भला नहीं हो सकता है। इस बार स्थायी सरकार चुनने का प्रयास होना चाहिए।

अरुण दास

प्रदेश में ऐसी सरकार बने जो योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचा सके। ऐसी सरकार ही सभी के लिए हितकारी होगी।

रमेश रजक

इस बार ऐसी सरकार बने जो आधी आबादी के उत्थान के लिए काम करे। इसे पूरा अधिकार देने के लिए कृत संकल्प हो।

कुमार बमशंकर

14 साल में जो भी सरकार बनी उसने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है। इस बार ऐसी सरकार बने जो विकास के प्रति संवेदनशील हो।

विधान आचार्य

युवा शक्ति का सकारात्मक इस्तेमाल करनेवाली सरकार प्रदेश में बने।

असीम सिंह

सरकार को स्थिर होना चाहिए। तभी प्रदेश में विकास की संभावना बढ़ेगी एवं यहा के लोगों की तकदीर बदलेगी।

शेखर सिंह

रोजगार के अवसर मुहैया कराने से ही झारखंड का भला हो सकता है। प्रतिभा पलायन को रोक कर प्रदेश का विकास किया जा सकता है।

विमल सिंह

खनिज संसाधनों की प्रचुरता के बाद भी यहा का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। यहा ऐसी सरकार बने जो विकास करने की इच्छाशक्ति रखे।

उजाला कुमारी

प्रदेश में शिक्षा का स्तर ठीक नहीं है। यहा की शिक्षा प्रणाली बदलने की जरूरत है। रोजगारोन्मुखी शिक्षा से ही प्रदेश का विकास होगा। शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लानेवाली सरकार चाहिए।

छोटी कुमारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.