बलदेव जयंती पर शोभायात्रा, हुआ भजन कीर्तन
देवघर : संत बलदेव जयंती के अवसर पर रविवार को महिला विकास मंडल में एक समारोह का आयोजन किया गया। शाम म
देवघर : संत बलदेव जयंती के अवसर पर रविवार को महिला विकास मंडल में एक समारोह का आयोजन किया गया। शाम में भजन-कीर्तन में हुआ उससे पूर्व दिन में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें संत, महात्मा समेत अररिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर एवं कोलकाता के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महिला मंडल से यात्रा का शुभारंभ हुआ जो टावर चौक, शशिभूषण राय रोड, आजाद चौक, अवंतिका गली, धोबी टोला होते हुए वापस मंडल में आकर समाप्त हो गया।
देर शाम नम्रता बथवाल, जयनारायण शर्मा, नेहा शर्मा, प्रीति शिवानीवाल ने अपने भजन की प्रस्तुति से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के लिए महिला विकास मंडल अध्यक्ष ज्ञानवती बाजला, कुंजलता छावछरिया, रीता बथवाल, सुमित्रा ड्रोलिया, प्रमिला बाजला एवं अन्य की भूमिका सराहनीय रही।