Move to Jagran APP

मुख्य बाजार में गंदगी का अंबार

पालोजोरी (देवघर) : 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का मूल मकसद है कि आम लोग सफाई के महत्व को समझें

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 01:50 AM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 01:50 AM (IST)
मुख्य बाजार में गंदगी का अंबार

पालोजोरी (देवघर) : 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का मूल मकसद है कि आम लोग सफाई के महत्व को समझें व अमल में लाएं। पालोजोरी में अभियान का असर नहीं देखा जा रहा है। कुछ संस्थाओं ने पहल तो की पर वह सौ फीसद धरातल पर नहीं उतर सका। लोगों का कहना है कि गंदगी फेंकने का सही स्थान नहीं होने के कारण कचरे का ढेर लगा है। लोग अपनी गलती भी मानने को तैयार नहीं हैं।

loksabha election banner

थाना व आसपास का इलाका

थाना के समीप कूड़े का ढेर जमा है। अधिकांश दुकानों का कचरा भी वहीं फेंक दिया जाता है। इसी रास्ते अधिकांश लोग मुख्यालय पहुंचते हैं। छात्राएं इसी रास्ते से प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय जाती हैं। उन्हें काफी परेशानी होती है। गंदगी की बदबू से सभी परेशान रहते हैं।

मुख्य बाजार

मुख्य बाजार में भी गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसे हटाने की पहल नहीं हो रही। स्टॉल से आम लोग भी गंदगी फैलाने में परहेज नहीं कर रहे हैं। सिर्फ एक-दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी है। अगर सभी अभियान की सफलता के प्रति संजीदा हो जाएं तो गंदगी का नामोनिशान ही मिट जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.