जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रम संतोषजनक नहीं
देवघर : जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जांच के लिए रांच
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 02:21 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 02:21 AM (IST)
देवघर : जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जांच के लिए रांची से विशेष टीम आई। इस टीम ने तीन दिन तक विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके पश्चात शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में जिले में एनआरएचएम कार्यक्रम की प्रगति पर असंतोष जताया गया। कहा गया कि यहां लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। अगर जल्द ही इसमें सुधार नहीं की गयी तो कार्रवाई की जाएगी। टीम ने सीएचसी, पीएचसी व सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में टीम के डॉ. मरियम पुष्पा, एम टुडू, सिविल सर्जन डॉ. दिवाकर कामत, डॉ. आरएन प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें