अधिकारी व कर्मियों ने किया सफाई
मधुपुर (देवघर) : स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान की सफलता के लिए शनिवार को पूर्व रेलवे मधुपुर के सहा
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 02:21 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 02:21 AM (IST)
मधुपुर (देवघर) : स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान की सफलता के लिए शनिवार को पूर्व रेलवे मधुपुर के सहायक अभियंता अमरीश मोहन के नेतृत्व में दर्जनों रेल अधिकारी व कर्मियों ने परिसर की साफ-सफाई की। सहायक अभियंता ने बताया कि एईएन कार्यालय परिसर की वर्षो से सफाई नहीं हुई थी। यहां झाड़ियां उग आई थी। स्वच्छ वातावरण के लिए सफाई अभियान चलाया गया। कहा कि स्टेशन पर रेल पटरी से भी गंदगी साफ की गयी। अभियान में आइओडब्ल्यू प्रभारी राजेंद्र सिंह, आइओडब्ल्यू रामायण सिंह, देवनाथ, एम सलीम, ए अंसारी, सुदामा प्रसाद, शंकर केसरी, प्रवीण शंकर शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें