Move to Jagran APP

पुलिस अधिकारियों के घर बैठक करते नक्सली : मरांडी

देवघर : पूर्व मुख्यमंत्री व झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था पूरी तरह

By Edited By: Published: Mon, 27 Oct 2014 01:37 AM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 01:37 AM (IST)
पुलिस अधिकारियों के घर बैठक करते नक्सली : मरांडी

देवघर : पूर्व मुख्यमंत्री व झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। बिहार से अलग होने के बाद दो जिले नक्सल प्रभावित थे, लेकिन आज एक भी जिला नक्सल समस्या से अछूता नहीं है। प्रदेश में दर्जनों नक्सली संगठन तैयार हो गए हैं। यहां के पुलिस पदाधिकारियों के घर नक्सली बैठक कर योजना तैयार करते हैं। बाबूलाल देवघर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

आर मित्रा प्लस टू विद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी में जुटने की अपील करते हुए बाबूलाल ने कहा कि चुनाव घोषणा के बाद यह सुखद संयोग है कि पहली सभा बाबानगरी में हो रही है। राज्य निर्माण के 14 वर्ष में 9 सरकारें बनी व 5 मुख्यमंत्री बने। सबसे अधिक समय भाजपा शासन में रही। लेकिन गरीबी, पिछड़ापन व अशिक्षा घटने के बजाय बढ़ता चला गया।

झारखंड पर आज 35 हजार करोड़ का कर्ज है, लेकिन न तो राज्य का विकास हुआ और न ही रोजगार के अवसर पैदा हुए। पैसा मंत्रियों के घर गया। इसलिए जनता को ईमानदार सरकार बनाने पर विचार करना होगा।

पार्टी के प्रधान महासचिव विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर जनता में भ्रम है, क्योंकि सभी सरकारों ने लूटने का काम किया है, इसलिए जनता का विश्वास उठ गया है। पूर्ण बहुमत, संपूर्ण विकास का भाजपा भ्रम फैला रही है, कार्यकर्ताओं को इस भ्रम को तोड़ना होगा कि जब अल्पमत में बड़े-बड़े घोटाले हो सकते हैं तो विकास क्यों नहीं हो सकता। झाविमो कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में गलती कर चुके हैं, जिसकी पुनरावृत्ति नहीं हो।

गुरुजी की कोई नीति नहीं

पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी ने कहा कि झारखंड का जो भी विकास हुआ वह बाबूलाल मरांडी के 28 महीने के कार्यकाल में हुआ। इसके बाद से विकास का पहिया पूरी तरह से थम गया। शिबू सोरेन की आलोचना करते हुए कहा कि गुरुजी की कोई नीति नहीं है। वे सिर्फ सत्ता से मतलब रखते हैं। चुनाव घोषणा से चार दिन पूर्व लोकलुभावन प्रस्ताव कैबिनेट में लाए जाते हैं, ऐसे में योजनाओं का क्या हश्र होगा समझा जा सकता है। कहा कि नरेन्द्र मोदी की हवा कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण थी, इसका असर विधानसभा चुनाव में नहीं होगा।

भाजपा को बाबूलाल से डर

पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सबा अहमद ने कहा कि सभी पार्टियों को भाजपा से जबकि भाजपा को बाबूलाल से डर लग रहा है। सोते-जागते भाजपा यही सपना देख रही है कि बाबूलाल उसके साथ है, जबकि इस तरह की कोई बात नहीं है। भ्रष्टाचार के सवाल पर बाबूलाल ने भाजपा छोड़ी थी और अभी भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी है।

सम्मेलन का संचालन जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने किया। इस मौके पर खालिफ खालिद, नगर निगम के उप महापौर संजयानंद झा, दिलीप सिंह, जिला महासचिव दिनेश मंडल, निर्मला भारती व विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.