पेज पांच : दीपावली की रोशनी में नहाया शहर
बोकारो : चास-बोकारो सहित ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से दीपावली मनायी गयी। दीपावली पर लोगों ने घरों को
बोकारो : चास-बोकारो सहित ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से दीपावली मनायी गयी। दीपावली पर लोगों ने घरों को रंगीन कागज, कंदील, बिजली के रंगीन बल्ब व रंगोली से सजाया। इसके बाद लोगों ने दीप, कंदील व बिजली के रंगीन बल्ब को जलाया। शहर रोशनी से नहा उठा। अभिभावकों के साथ बच्चे घर से निकले और खुले स्थानों पर पटाखे चलाया। लोग देर रात तक आतिशबाजी का आनंद उठाते रहे। आतिशबाजी से आसमान गूंज उठा। लोगों ने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को मिठाई भी खिलायी। कुछ सामाजिक संगठन के लोगों ने गरीब बच्चों के बीच मिठाई व पटाखे बांटें।
---------------
व्यवसायियों ने की लक्ष्मी-गणेश की पूजा
चास-बोकारो के व्यवसायियों ने देर रात मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा की। उन्होंने मां से सुख-समृद्धि की कामना की। उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। पूजा के बाद उन्होंने लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। श्री राम मंदिर में भी भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की वैदिक रीति-रिवाज से पूजा की गई।