Move to Jagran APP

विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

देवघर/मधुपुर : प्रकाश पर्व दीपावली 23 अक्टूबर को पूरे देश में मनाई जाएगी। इसके कारण चारों तरफ उत्साह

By Edited By: Published: Thu, 23 Oct 2014 01:33 AM (IST)Updated: Thu, 23 Oct 2014 01:33 AM (IST)

देवघर/मधुपुर : प्रकाश पर्व दीपावली 23 अक्टूबर को पूरे देश में मनाई जाएगी। इसके कारण चारों तरफ उत्साह का माहौल है। दीपावली की पूर्व संध्या पर यहां के कई विद्यालयों में दीप पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।

loksabha election banner

देवघर सेंट्रल स्कूल की छात्रों ने तो मनमोहक रंगोली बनाकर सबका दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वर्ग छह के छात्र-छात्रा प्रथम स्थन पर रहे। पंचम वर्ग के छात्रों दूसरे जबकि तृतीय वर्ग के छात्र तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप में सप्तम वर्ग के छात्रों ने बाजी मारी जबकि अष्टम वर्ग के अलग-अलग छात्र-छात्राओं को ग्रुप दूसरे व तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। घरौंदा निर्माण प्रतियोगिता में अजय मरांडी ने पहला, दीप्ति मिश्रा ने दूसरा तथा प्रतीक तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। दीया सजाओ में आदित्य, रानी व अंजली शुक्ला ने प्रथम, वैष्णवी, पूनम व शीला ने द्वितीय तथा दीपशिखा, प्रिया व पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोमबत्ती सजाओ में शिवनाथ, आयुष तिवारी व शीला सोरेन, कार्ड निर्माण में रानी, ऋषभ राज व आदर्श ने प्रथम, गौरी सिंह, निशांत व काजल किरण ने द्वितीय तथा आदित्य, निखिल परासर व प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक के रूप में सोनाली, सुप्रिया, संगीता साह, कल्याणी, नेहा, दीप्ति सिन्हा, संजय झा, देवेश पांडेय, कौशल कुमार, संजीव दूबे तथा दिलीप कुमार पांडेय थे। प्राचार्य सुबोध झा ने कहा कि इस तरह का आयोजन समग्र शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है।

आशीष व टॉफिल ने मारी बाजी

सुपर्ब स्कॉलर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान आशीष व टॉफिल ने पहला, दीपशिखा व पाटला ने दूसरा तथा रवि व विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विनोद कुमार साहा, संजय कुमार, मीना देवी, कविता सिन्हा, सुलेखा दास, कोमल बोस, पूजा शर्मा व प्रमिता खटुवा आदि मौजूद थे। करियर स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में वर्ग नवम की छात्राओं ने बाजी मारी जबकि वर्ग छह तथा वर्ग दशम की छात्राएं दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार ने सभी छात्रों को दीपावली की शुभकामना दी। इस मौके पर महादेव रमानी, केके सिन्हा, प्रकाश झा, विजय कुमार झा, लोकनाथ पंडित, विजयलक्ष्मी भट्टाचार्य, अशोक चटर्जी व अल्पना सिंह आदि मौजूद थे।

रंगोली में पूजा का जलवा

देवघर पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी भावनाओं को कुछ इस कदर उकेरा की देखनेवाले देखते ही रह गए। लेकिन निर्णय की बारी आई तो सोनी व पूजा ने बाजी मारी। रीतेश व शिवम ने दूसरा, नेहा व रूपा, गुड्डी व अंकिता तथा रानी व निकिता के ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्यूटी, श्वेता, प्राची, सिमरन व सुमित को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार सिन्हा व प्राचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को दीपावली की शुभकामना देते हुए पूरे सतर्कता दीपावली मनाने की नसीहत दी।

मधुपुर में छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली

मधुपुर : मदर्स इंटरनेशनल अकादमी विद्यालय परिसर में रंगोली बनाओ दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 150 छात्राओं ने सृजनात्मक रंगोली बनाकर पूरे परिसर को सुसज्जित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल व प्राचार्या मिलन सर्राफ के निर्देशन में आयोजित रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कार दिया। प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं से प्रदूषण व आवाज रहित इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का तरीका बताया। प्रतियोगिता में दिव्या रश्मि, पायल, कशफी, नौशिन, नैना, स्वर्णलता, शोभा, शिवानी, निशि, प्रीति, ईशा, अरिशा, अवशार, आशिया, संजना, रेणु, दीप्ति, दृष्टि गर्ग आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उधर केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 72 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सुभाष सदन, टैगोर सदन, अम्बेडकर सदन रमण सदन के क्रमश: अमन, मतिन, दुर्गावती पांडेय, मेघा कुमारी ऋषभ आर्य, साइमा नाज, कुणाल कुमार मंडल, नंदनी कुमारी फरहान मोइन के नेतृत्व ने बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता का संचालन एसडी मिश्रा व प्रभारी प्राचार्य डॉ. एपी मिश्र ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम सुभाष हाउस, द्वितीय अम्बेडकर हाउस व संयुक्त रूप से तीसरा स्थान टैगोर व रमण हाउस को मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.