समन्वयक ने की केंद्र की जांच
सारठ (देवघर) : राज्य संसाधन विकास केंद्र रांची के समन्वयक दिलीप सिंह ने मंगलवार को मॉडल लोक शिक्षा क
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 01:02 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 01:02 AM (IST)
सारठ (देवघर) : राज्य संसाधन विकास केंद्र रांची के समन्वयक दिलीप सिंह ने मंगलवार को मॉडल लोक शिक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के सभी पंजियों की जांच की। कौशल विकास के तहत सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं से पूछताछ की। इस दौरान बालिका ने मेहंदी और ब्यूटीशियन कोर्स शुरू कराने की मांग की। वहीं पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों एवं इसके उपयोग की भी जांच की गई। समन्वयक ने कहा कि केंद्र का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा है। इसे अपग्रेड करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। मौके पर बीपीएम मोहन महरा, प्रेरक बालानंद झा, इंदु कुमारी वर्मा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें