महिला के साथ मारपीट
संस, देवघर : सारवां थाना के बढ़ैता निवासी स्व. अमीन मंडल की पत्नी बुधनी देव्या ने भगन मंडल, कामदेव
संस, देवघर : सारवां थाना के बढ़ैता निवासी स्व. अमीन मंडल की पत्नी बुधनी देव्या ने भगन मंडल, कामदेव मंडल, रामदेव मंडल, रोहन मंडल, शंभू मंडल समेत 21 लोगों पर मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला दायर किया है। न्यायालय ने मामले को सुनवाई के लिए दर्ज कर लिया है।
विवाहिता प्रताड़ित
संस, देवघर : जसीडीह थाना के जाखा निवासी महेश पंडित की पत्नी सोनी देवी ने नगर थाना के बसमत्ता में रहनेवाले पति भुवनेश्वर पंडित, ससुर विश्वनाथ पंडित, सास मनचुरनी देवी, राजेंद्र पंडित, पंचम पंडित व देवेंद्र पंडित पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दायर किया है। न्यायालय ने मामले को सुनवाई के लिए दर्ज कर लिया है।
विवाहिता को घर से निकाला
संस, देवघर : सोनारायठाढ़ी निवासी मुकेश्वर पासी की पुत्री सविता देवी ने जामताड़ा जिला के करमाटांड़ फुफनीडीह में रहनेवाले पति गोनो पासी, ससुर मसुदन पासी, सास कुशमी देवी, ननद विमली देवी पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला दायर किया है। न्यायालय ने इसे सुनवाई के लिए दर्ज कर लिया है।
मारपीट व लूटपाट
संस, देवघर : मोहनपुर थाना के रामपुर निवासी विश्वनाथ राय की पत्नी सुशीला देवी ने केशो राय, जामुन राय, पालखन राय, संजीत राय, रेशमी देवी व विसी देवी पर मारपीट व लूटपाट का मामला दायर किया है। न्यायालय ने इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।
दुर्व्यवहार का आरोप
संस, देवघर : सारवां थाना के पांचुडीह निवासी हृदय राय की पत्नी नीलम देवी ने कालीचरण राय, सावित्री देवी, उदय चंद्र राय, पवन राय व भारती देवी पर दुर्व्यवहार का मामला दायर किया है। न्यायालय ने मामले को सुनवाई के लिए स्वीकृत कर लिया है।
ससुरालवालों पर मुकदमा दर्ज
संस, देवघर : जसीडीह थाना के बंदा निवासी सिंहेश्वर यादव की पुत्री फुलो देवी ने गिरिडीह जिला के इसरी नीमाडीह में रहनेवाले पति भुवनेश्वर यादव समेत सात लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दायर किया है। न्यायालय ने इसे सुनवाई के लिए दर्ज कर लिया है।