बस पलटी, एक की मौत
देवघर/सारवां : देवघर-सारठ मुख्य सड़क मार्ग पर बिसनपुर के पास सोमवार सुबह यात्री बस पलट जाने से उसपर स
देवघर/सारवां : देवघर-सारठ मुख्य सड़क मार्ग पर बिसनपुर के पास सोमवार सुबह यात्री बस पलट जाने से उसपर सवार एक युवक की मौत हो गई। महिलाओं सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सारवां पीएचसी, देवघर सदर अस्पताल, निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि कल्याणी बस जेएच 04 जी-3588 मधुपुर से देवघर की ओर आ रही थी। गाड़ी की गति तेज रहने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। इस हादसे में सारवां थाना क्षेत्र के दलदली गांव निवासी योगेन्द्र सिंह की मौत हो गई। उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।
घायलों के नाम
संजय हाजरा, राम प्रसाद हाजरा, राजेन्द्र यादव बिरांय सारवां, वरुण वर्मा मनीगढ़ी, महेश जयसवाल सारवां, आशीष राज मंझलाडीह, बप्पी कुमार, संटू कुमार, सिकंदर कुमार, अमित कुमार गोलाबाजार, रामाकांत झा, फंसीयाबाद, कामनी कौशल सारठ, पूजा कुमारी घोरमारा, सावित्री देवी डहुआ, महादेव प्रसाद यादव पथरजोर, महादेव मांझी पीछी, वरुण कुमार राय, बंदाजोरी, हलधर राय कुरुमटांड़, कांग्रेस तुरी भंडारो। कुछ अन्य को हल्की चोट लगी है।
विरोध में सड़क जाम
घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बाद में थाना प्रभारी व बीडीओ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया और 10 हजार का मुआवजा दिया तब जाकर जाम हटाया गया। इस कारण देवघर-सारठ मुख्य सड़क मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
अस्पताल में नहीं था डॉक्टर
घटना के बाद मरीजों को सबसे पहले सारवां पीएचसी ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं था। एक कंपाउडर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। काफी देर बाद डॉ. वहां पहुंचे। उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान जिप सदस्य सुनिता देवी ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि बहुत दुखद बात है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं रहते।